नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी जैसे आयुष पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे डॉक्टरों और अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है। आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET 2026) के तहत दाखिले का आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयुष मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल aaccc.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए देश भर के सरकारी, सहायता प्राप्त, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय संस्थानों और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में आयुष पीजी सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।पहला राउंड का पूरा शेड्यूल AACCC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले राउंड की प्रक्रिया इन तारीखों पर आयोजित की जाएगी। सीट मैट्रिक्स वेरि...