मधुबनी, फरवरी 26 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत रोग मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को खजौली प्रखंड के लक्ष्मी नारायण प्राथमिक सह संस्कृत मध्य विद्यालय ठाहर एवं प्राथमिक विद्यालय नासिक टोल सुक्की में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमलता ने किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी पद्धतियों के माध्यम से सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर लोगों को रोग मुक्त जीवन की ओर प्रेरित किया जा रहा है। आयुष आरोग्य केंद्रों के जरिए निवारक एवं संवर्धक स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे जीवनशैली में सुधार और बीमारियों के बोझ को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में इस तरह के कुल 13 कार्यक्रम आयोज...