वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। अभिनेता सलमान की धर्म बहन के पति आयुष शर्मा इन दिनों अपनी भावी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बनारस में हैं। रविवार को चेतसिंह घाट पर फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। इन दृश्यों में आयुष को गंगा पूजन करते हुए दिखाया गया। गंगा आरती का सेट लगाया गया था। फिल्म के सेट पर आयुष अपनी मां सुनीता शर्मा और मौसी मीना शर्मा के साथ दिखे। उनकी मां ने शहर में बनारसी साड़ियों की खरीदारी भी की। शूटिंग के दौरान खाली समय में आयुष शर्मा ने अपने परिजनों के साथ सेल्फी भी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...