आयुष डॉक्टरों में 21 हजार रुपये की नौकरी के लिए होड़
धनबाद, जुलाई 18 -- महज 21 हजार रुपये मानदेय वाली नौकरी के लिए भी आयुष के डॉक्टरों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदिम जनजातियों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से चलंत ग्राम क्लीनिक के लिए दो आयुष डॉक्टरों की संविदा पर बहाली निकाली गई है। इन दो पदों के लिए अब तक 14 डॉक्टर आवेदन कर चुके हैं। वहीं 15 हजार रुपये मानदेय वाले दो हेल्थ स्टाफ के पदों के लिए भी 15 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है। स्वास्थ्य विभाग की यह नियुक्ति विशेष रूप से धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड स्थित चलकारी गांव के लिए की जा रही है। चयनित आयुष डॉक्टर और हेल्थ स्टाफ चलकरी में रहनेवाले बिरहोर आदिम जनजाति के लोगों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। चलंत ग्राम क्लीनिक के माध्यम से गांव में ही प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.