लखनऊ, जुलाई 5 -- सरकारी अस्पतालों में आयुष डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया डेढ़ साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। एनएचएम के 21 पदों पर शुरू की गई भर्ती के लिए करीब 2200 डॉक्टरों ने आवेदन किए थे। लंबी प्रक्रिया के बाद स्क्रीनिंग में 420 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया था। इस देरी के कारण अस्पतालों में आयुष यूनिट्स बिना डॉक्टरों के चल रही हैं। चयनितों के अनुभव प्रमाण पत्र की शर्त और फाइल के प्रशासनिक स्तर पर अटकने के कारण साक्षात्कार की तारीख तय नहीं हो पा रही है। एनएचएम को फाइल भेजी गई थी, लेकिन साक्षात्कार को लेकर अभी तक कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। अभ्यर्थी लगातार सीएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार टरका दिया जाता है। सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि उच्च अधिकारियों से नए निर्देश मिलते ही इंटरव्यू...