रामपुर, अप्रैल 13 -- आयुष डाक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. वीके शर्मा ने रविवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें संविदा पर कार्यरत आयुष डाक्टरों का मानदेय बढ़ाने की मांग की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत डा. वीके शर्मा ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को बताया कि प्रदेश भर में आयुष डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उन्हें ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात किया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि सीमित संसाधनों के बावजूद आयुष चिकित्सक उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनका मानदेय काफी कम है। उन्होंने उड़ीसा सरकार का उदाहरण दिया, जिसने हाल ही में आयुष चिकित्सकों के मानदेय में वृद्धि की है।...