पाकुड़, अप्रैल 28 -- आयुष विभाग पाकुड़ की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 159 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर अमड़ापाड़ा प्रखंड के सिंगारसी एवं अमीरजोला, महेशपुर प्रखंड़ के सिंगना, पाकुड़िया प्रखंड के बड़ासिंहपुर एवं सदर प्रखंड में आयोजित किए गए। शिविर में उपस्थित चिकित्सक डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. बीरेंद्र कुमार, डॉ. अबु तालिब शेख एवं डॉ. सौरभ विश्वास ने बताया कि जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...