हरिद्वार, फरवरी 14 -- हरिद्वार में आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर जान दे दी। उसके कमरे से मिले सुसाइड नोट में जीवन से हताश होने का जिक्र है। दूसरी ओर, इस घटनाक्रम के बाद साथी छात्रों में आक्रोश है। वे इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान यशपाल (21) पुत्र पुष्पेंद्र पाल के रूप में हुई। वह शाही भवन इंदिरानगर गोरखपुर यूपी का निवासी था और हरिद्वार के मायापुर स्थित विकास कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। यशपाल ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह कमरे से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। चिंतित परिचितों ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद कमरे की तलाशी ली गई, जहां से सुसाइड नोट मिला। इस सुसाइड नोट में यशपाल ने लिखा था कि वह जीवन में कुछ हासिल नहीं कर पाया और इस...