सिमडेगा, मार्च 11 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को आयुष चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभद्रा कुमारी के नेतृत्व में कैंप का आयोजन हुआ। कैम्प में आयुष डॉ नेहा तिर्की और डॉ जावेद आलम के द्वारा सैकड़ो ग्रामीणों का निशुल्क इलाज किया गया। कैम्प में आए ग्रामीणों का सुगर, बीपी आदि की जांच की गई। वहीं मरीजो को गैस, जोड़ का दर्द, पेट दर्द, सहित अन्य का दवा नि:शुल्क प्रदान किया गया। वही ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिक खुदीराम सिंह, उर्मिला देवी, मौदित् बड़ाईक, सहिया शुष्मा केरकेट्टा, उर्सला डुंगडुंग, ललिता कुल्लू सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...