बगहा, नवम्बर 18 -- लौरिया, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के विशुनपुरवा में कार से रौंदने में घायल डेढ़ दर्जन लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां तीन लोगों को मृत घोषित करते ही बारातियों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने आयुष डॉक्टरों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। बचने के लिए आयुष डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को छिपना पड़ा। बाराती गाली-गलौज करने के साथ वहां हंगामा करने लगे। मामला जब शांत होने पर आयुष डॉक्टर फिर से ने डरते-डरते सीएचसी पहुंचे। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों और आक्रोशितों का आरोप था कि अस्पताल में ड्यूटी पर डॉक्टर और स्टाफ नहीं थे। मृतक दिनेश के मित्र अनुज ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में डेढ़ दर्जन घायल पहुंचे थे। यदि समय पर इलाज होता तो संभव था कि कोई बच भी सकता था। व...