चंदौली, सितम्बर 26 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत लगभग 4000 आयुष चिकित्सकों की लंबे समय से लंबित मानदेय विसंगति को दूर करने के लिए मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसके पहले एनएचएम आयुष चिकित्सकों ने शुक्रवार को विधायक के आवास पर ज्ञापन सौंपा। आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के सुदूर, ग्रामीण व वंचित क्षेत्रों में आमजन को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इन आयुष चिकित्सकों की अत्यंत महत्वपूर्ण व समर्पित भूमिका रही है। वर्ष 2009-10 में आयुष एवं एमबीबीएस चिकित्सकों का मानदेय समान स्तर पर निर्धारित था, किंतु वर्तमान में समान दायित्वों का निर्वहन करने के उपरांत भी मानदेय में अत्यधिक अंतर उत्प...