बस्ती, सितम्बर 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को चिकित्सकों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। समस्याओं के निस्तारण की मांग किया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में कार्यरत करीब 4000 आयुष चिकित्सक मानदेय में कथित विसंगति को लेकर आक्रोशित हैं।

आयुष चिकित्सकों की चेतावनी आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने चेतावनी दिया है कि 20 सितंबर तक अगर मानदेय में समानता सुनिश्चित करने के लिए सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन 21 सितंबर से विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगभग 4000 आयुष चिकित्सक (मेनस्ट्र...