पलामू, जून 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को पलामू जिला अंतर्गत आयुष विभाग से संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित स्वास्थ्य केंद्रों पर औषधीय पौधा रोपण किया गया । डीपीएम डॉ मृत्युंजय कुमार मेहता ने बताया कि आयुष निदेशक ने गुरुवार को पलामू सहित प्रत्येक जिला को यह निर्देश दिया कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं स्वास्थ्य संस्थानों में पौधा लगाते हुए फोटो और विवरण राज्य को भेजा जाए । निदेशक के निर्देश के आलोक में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार सभी आयुष संस्थानों में पौधरोपण किया गया।उन्होंने कहा कि पौधरोपण का अभियान अभी कई महीनों तक चलेगा। यह भी पढ़ें- रामानंद इंस्टीट्यूट में फलदार पौधों का रोपण किया सभी आयुष सीएचओ की निर्देशित किया गया है कि समय समय पर औषधीय पौधरोपण करें और साथ ही ग्रामीण...