चित्रकूट, जनवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता बरगढ़ के कपड़ा कारोबारी अशोक केशरवानी के बेटे आयुष की हत्या पर लोग लगातार विरोध जता रहे है। बुधवार की शाम कस्बे में घटना के विरोध में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आयुष को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास अग्रहरि व आशीष कुमार की अगुवाई में कैंडल मार्च पुराने इंडियन बैंक के पास से शुरू हुआ। यहां से मुख्य मार्गों में होते हुए तिगलिया बाजार पहुंचा। हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोग न्याय की मांग कर रहे थे। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...