प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के रमईपुर दिशिनी बाजार में जय मां शंकरावल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण का खिताब आयुष इलेवन ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में आयुष इलेवन ने महाराजगंज की टीम को पराजित किया। निर्धारित 12 ओवरों के फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराजगंज की टीम 12 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयुष इलेवन की टीम ने 14 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुष इलेवन के तेज गेंदबाज वसीम जूनियर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले हंडिया के अंकुर को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। फाइनल में टूर्नामेंट के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.