रामपुर, जून 5 -- रामपुर। आयुष विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक आयुर्वेद के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रामपुर के नेतृत्व में राजकीय यूनानी चिकित्सालय नगर रामपुर द्वारा गुरुवार को मोहल्ला शुतुरखाना कोना में जनहित में चिकित्सा शिविर आयुष आपके द्वार का आयोजन किया गया। आउटरीच कैंपों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में वृद्धजनों सहित स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आयुष चिकित्सा पद्धति की जानकारी प्राप्त की। शिविर में मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ-साथ स्थानीय औषधियों एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद इकराम एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। यह भी प...