शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- शाहजहांपुर। 'आयुष आपके द्वार' अभियान के तहत बुधवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सकों ने सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविरों में कुल 1222 ग्रामीणों ने उपचार कराया। इनमें आयुर्वेद के 728, होम्योपैथी के 403 और यूनानी चिकित्सा के 91 मरीज शामिल रहे। चिकित्सकों ने मौसमी व संक्रामक बीमारियों से बचाव, जीवनशैली संबंधी रोगों के प्रबंधन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए। अधिकारियों के अनुसार अभियान प्रत्येक बुधवार को जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...