आयुष आपके द्वार में 94 की नि:शुल्क जांच
प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मेजा के लोहारी गांव में आयुष आपके द्वार नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोना ने निर्देशन में डॉक्टरों की टीम ने 94 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की। प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पनासा के डॉ. महेन्द्र ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोग उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का विज्ञान है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग व दैनिक दिनचर्या के प्रति जागरूक किया। लालजी तिवारी, शेषमणि, आदर्श, वशिष्ठ मुनि, मानसिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों की जांच
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.