इटावा औरैया, मई 22 -- जसवन्तनगर। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क आयुर्वेदिक आउटरीच कैंप आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। महलई ग्राम पंचायत में आयोजित आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में डॉ. शीलेन्द्र सिंह एवं डॉ. इंदू सिंह ने 108 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क औषधियां प्रदान कीं। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में फैल रही बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। शिविर में उल्टी, दस्त, बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीज पहुंचे। इस दौरान प्रेम सिंह शाक्य, राहुल शाक्य, जिलेदार, रोहित एवं अनुज यादव ने सहयोग किया। वहीं ग्राम नसीरपुर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ...