बस्ती, जून 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। विक्रमजोत क्षेत्र के अमोढ़ा गांव स्थित राजकोट पर गुरुवार को आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में रक्तचाप, शुगर और खून की नि:शुल्क जांच के साथ ही वजन एवं लंबाई का मापन किया गया। इसके अलावा मरीजों को नि:शुल्क एक्स-रे की सुविधा भी प्रदान की गई। शिविर में राजकुमार, सुशील, सुमित्रा, अंजली, वैभव और हीरालाल समेत अनेक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों को जांच के बाद आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क वितरित की गईं। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह, डॉ. अजय शुक्ल, भूपेंद्र सिंह, अजय कुमार, संदीप कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...