आयुष्मान लाभार्थी की हुई सफल सर्जरी
वाराणसी, जुलाई 7 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में नई लेप्रोस्कोपिक मशीन से आयुष्मान लाभार्थी की सफल सर्जरी हुई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में सर्जरी हुई। लाभार्थी 22 वर्षीय युवक के गॉलब्लैडर में पथरी थी। डॉ. प्रेमप्रकाश ने कहा कि जिस ऑपरेशनों के लिए निजी अस्पतालों में 50 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च होता है वहीं जिला अस्पताल में मात्र 399 रुपये के पंजीकरण शुल्क पर यह सुविधा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल रही है। डॉ. केके सिंह, डॉ. बीबी शुक्ला, डॉ. अस्मिता, डॉ. रितिक एवं डॉ. भूपेंद्र, अनीता, गीता और जगदानंद पाठक का भी सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.