आयुष्मान योजना के तहत सरकारी अस्पतालों को हुआ 3.77 करोड़ रुपए का भुगतान
पलामू, जुलाई 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आयुष्मान भारत योजना के तहत पलामू जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज के बाद किए गए क्लेम का भुगतान शुरू हो गया है। पॉलिसी अवधि-7 में जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों को 12,100 क्लेम के एवज में कुल 3 करोड़ 77 लाख 34 हजार 587 रुपये का भुगतान किया गया है। वर्ष 2024 से क्लेम का भुगतान लंबित रहने के बाद राशि मिलने से सरकारी अस्पतालों को राहत मिली है। इससे योजना के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है। आयुष्मान योजना के पलामू जिला समन्वयक डॉ. प्रेमचंद ने बताया कि वर्ष 2024 से आयुष्मान योजना के क्लेम का भुगतान लंबित था।
भुगतान की कठिनाइयाँ भुगतान नहीं होने से अस्पतालों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब भुगतान शुरू होने से अस्पतालों को वित्तीय सहायता मिलेगी और मरीजों को बेहतर स्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.