बाराबंकी, अप्रैल 2 -- जैदपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन हरख में आयोजित आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैंप का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव टंडन ने किया। इस दौरान कैंप में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैंप में सभी पात्र लाभार्थियों एवं जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के कार्ड बनाने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. नितीश कुमार, प्रधान सीमा वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...