पलामू, मई 10 -- आयुष्मान योजनाओं की हुई समीक्षा, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच यह भी पढ़ें- मॉडल अस्पतालों के क्रियान्वयन और समीक्षा को लेकर विशेष जिला भ्रमण कार्यक्रम आयोजित मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ स्कीम, मुख्यमंत्री रख-रखाव योजना, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना तथा आयुष्मान भारत योजना से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के तहत किये जा रहे क्लेम को गंभीरता से लेते हुए जिले के आयुष्मान से संबद्ध कुल 17 अस्पतालों में हुए क्लेम की जांच कराने का निर्देश दिया। इसके लिए अपर समाहर्ता, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी तथा...