बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- आयुष्मान योग में आज मनेगी रंगभरी एकादशी भगवान शिव-पार्वती के मिलन और आंवला पूजन का विशेष महत्व पावापुरी, निज संवाददाता। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी इस वर्ष 27 फरवरी शुक्रवार को आयुष्मान योग में मनाई जाएगी। यह एकादशी रंगभरी एकादशी के साथ-साथ आमलकी एकादशी के नाम से भी प्रसिद्ध है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दिन अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है और इस दिन व्रत, पूजा तथा दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया काशी सहित कई तीर्थस्थलों में इस एकादशी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि माता पार्वती के विवाह के बाद इसी दिन भगवान शिव उन्हें पहली बार गौना कराकर काशी लेकर आए थे। इसी उपलक्ष्य में काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष उत्सव मनाया जाता है। बाबा को गुलाल अर्पित कर होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.