कानपुर, जनवरी 28 -- आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में हुई समीक्षा बैठक के दौरान शिवराजपुर, बिल्हौर और भीतरगांव के एमओआईसी की लापरवाही उजागर हुई। तीनों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने दो टूक कहा कि आयुष्मान कार्ड में किसी भी स्तर की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। समीक्षा में सामने आया कि जनवरी में अब तक केवल 7,258 नए आयुष्मान कार्ड ही बनाए जा सके हैं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बिना किसी देरी के बनाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन फरवरी को फिर समीक्षा की जाएगी और यदि प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित मानी जाए। समीक्षा के दौरान जन आरोग...