अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कभी इलाज के खर्च से जूझने वाला अलीगढ़ अब आयुष्मान योजना के सहारे राहत की सांस ले रहा है। मार्च तक की रिपोर्ट पर नजर डालें तो यह योजना आंकड़ों का खेल से ऊपर उठकर लाखों परिवारों के लिए जीवन रक्षक साबित हुई है। इलाज, कार्ड और कवरेज, तीनों मोर्चों पर जिले ने मजबूती से कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में 10वां स्थान हासिल कर लिया है। जनपद में आयुष्मान भारत योजना का दायरा अब पूरी तरह फैल चुका है। ग्रामीण क्षेत्र के 1,48,436 और शहरी क्षेत्र के 84,077 परिवारों का डेटा शत-प्रतिशत फीड हो चुका है। यानी कुल 2,32,513 परिवार योजना से सीधे जुड़ चुके हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो गांव और शहर के बीच अब कवरेज का अंतर लगभग खत्म हो चुका है। इलाज के मोर्चे पर तस्वीर और भी मजबूत दिखती है। अब तक 2,33,652 मरीज इस योजना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.