मुंगेर, मई 23 -- धरहरा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में कार्यरत आयुष्मान मित्र ने एक व्यक्ति पर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए धरहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सीएचसी धरहरा में आयुष्मान मित्र के पद पर कार्यरत आनंद कुमार ने बताया कि 20 मई को धरहरा कसवा निवासी दिनबंधु सिंह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हल्ला करने पर गार्ड एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आवेदन में यह भी कहा गया है कि, आरोपी ने संस्थान के गार्ड रॉबिन कुमार के साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- आयुष्मान मित्र से रंगदारी मांगने व मारपीट का आरोप, केस दर...