फिरोजाबाद, अगस्त 5 -- सामुदायिक चिकित्सा केंद्र टूंडला के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सलेमपुर ने एनक्वास अवार्ड जीतने में सफलता हासिल की है। इसकी घोषणा होते ही स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसके लिए समूचे स्टाफ को बधाई दी। जनपद का स्वास्थ्य विभाग अभी तक 72 अवार्ड जीत चुका है। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम ने बताया है कि सलेमपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराते हुए एनक्वास अवार्ड जीतने में कामयाबी हासिल की। इस सफलता पर उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ के अलावा पूरे स्टाफ को बधाई दी है। सभी स्टाफ को और अधिक मेहनत करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि उनका लक्ष्य कम से कम 100 अवार्ड जीतने का है तथा जल्द ही इस लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...