कानपुर, अप्रैल 5 -- मंगलपुर, संवाददाता। सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में मरीजों के रिकॉर्ड सुरक्षित रखने व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना शुरू की गई है। जिसमें सभी मरीजों को आयुष्मान भारत स्वास्थ खाते से जोड़ा जाएगा। इससे भविष्य में उनका रिकॉर्ड डिजिटल स्टोर बना रहेगा। सरकार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए तमाम योजनायें शुरू कर रही है। इसी के तहत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना शुरू की गई है। इसका उद्देश्य देश में एक एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थित तंत्र तैयार करना है। यह मिशन नागरिकों को डिजिटल रूप से सुरक्षित स्वास्थ्य कार्ड रखने और डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श करने व बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सुविधाये प्रदान करना है। अस्पताल आने वाले मरीजों की एक बार 14 अंक की एक आईडी बनेगी जो मरीजो...