आरा, फरवरी 24 -- आरा, हिप्र.। शहर के करमन टोला रोड स्थित विश्वराज हॉस्पिटल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ महावीर प्रसाद गुप्ता ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मरीज के घुटने का सफल ऑपरेशन किया। चिकित्सक डॉ गुप्ता ने बताया कि उक्त मरीज संदेश प्रखंड के संदेश गांव निवासी स्व. रूपलाल साह के 75 वर्षीय पुत्र राम आशीष गुप्ता है। वे पिछले पांच साल से गठिया रोग से पीड़ित थे। उन्हें घुटना मोड़ने, सीढ़ी पर चढ़ने, टहलने आदि में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वे काफी दिनों से इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। इसके पश्चात उन्हें घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी गई। इसके बाद वह ऑपरेशन के लिए तैयार हुए। इसके बाद बुजुर्ग मरीज के घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि एक माह बाद दूसरे पैर के घुटने का भी ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन प्रधानमंत्री जन आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.