कौशाम्बी, मार्च 26 -- प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएचसी अधीक्षक डॉ. मो. सऊद के निर्देशन में किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कड़ा प्रदीप पटेल ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों, विशेषकर महिलाओं को आयुष्मान कार्ड वितरित किए और उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब, किसान और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के उप...