गोरखपुर, जून 4 -- गोरखपुर। आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एबीडीएचएम) के तहत एम्स स्वास्थ्य सेवाओं के एआई और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देगा।इसके लिए संस्थान अपना विशेष एल्गोरिद्म विकसित करेगा, जो डिजिटल पर्चों, जांच रिपोर्टों और उपचार संबंधी आंकड़ों को खुद ही जांच कर उनका विश्लेषण करेगा। इसके लिए सामुदायिक चिकित्सा एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग में एक अलग प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आंकड़ों के वैज्ञानिक विश्लेषण से बीमारियों की प्रवृत्ति समझने, इलाज व्यवस्था सुधारने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। एम्स का मानना है कि डिजीटल दौर में एआई का प्रचलन सबसे तेजी से बढ़ा है। इसका इस्तेमाल चिकित्सा संस्थान कर भी रहे हैं।इसी को ध्यान में रखते हुए एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन ने यह पहल की है। इसके ...