आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा बैठक में कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
लातेहार, मई 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खालखो की अध्यक्षता में बुधवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- फैसला: एक सप्ताह में ई- मॉड्यूल शुरू करने का निर्देशबैठक के उद्देश्य बैठक में जिले में मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सिविल सर्जन ने सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों का आभा आईडी बनाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी चिकित्सकों एवं नर्सों का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री तथा निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, जांच घर एवं फार्मेसी का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री में पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.