आयुष्मान भारत के इम्पैनल चिकित्सालयों की होगी जांच
संतकबीरनगर, जून 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के आयुष्मान भारत के पैनल से जुड़े सभी चिकित्सालयों की जांच कराई जाएगी। इस आदेश से अस्पतालों में हड़कंप मचा है। डीएम ने टीम गठित कर जांच का आदेश जारी कर दिया है। टीमों से एक सप्ताह के अंदर जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। आयुष्मान भारत पैनल से जुड़े तीन चित्सालय नूर हास्पिटल, भारत हास्पیتال और श्री हास्पिटल को इंपैनल करने के लिए मई माह में सीएमओ कार्यालय से डीएम के पास पत्रावली दी गई थी। इसको देखने से लगा की सीएमओ कार्यालय से इन अस्पतालों को की जांच में तय गाइड लाइन का पूरा पालन नहीं किया गया है। इसे संज्ञान में लेते हुए अब जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत से एक साल में इन्पैनल हुए सभी चिकित्सालयों की जांच कराने का आदेश दिया है। डीएम ने सीडीओ के माध्यम से आयुष्मान भारत वाले सभी चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.