अमरोहा, मार्च 18 -- अमरोहा, संवाददाता। ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की कवायद में जिले की 20 पीएचसी को आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध किया गया है। इसके साथ ही योजना में सूचीबद्ध जिले के सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। इनमें योजना के लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। शासन की मंशा मुताबिक आयुष्मान योजना के ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की कवायद चल रही है। इसी कवायद में जिले की कुल 25 में से 20 पीएचसी को भी अब आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध कर लिया गया है। गौरतलब है जिला अस्पताल के अलावा आठ सीएचसी योजना में पहले से ही सूचीबद्ध हैं। इसके अलावा जिले में 24 निजी अस्पताल भी योजना में सूचीबद्ध हैं। 20 पीएचसी के शामिल होने से सूचीबद्ध सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़क...