नई दिल्ली, मार्च 22 -- आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को न सिर्फ जनता का, बल्कि बॉलीवुड सितारों का भी खूब प्यार मिल रहा है। आयुष्मान खुराना ने भी यह फिल्म देखी और इसका रिव्यू सोशल मीडिया पर साझा किया। आयुष्मान खुराना एक्टर रणवीर सिंह के काम पर फिदा नजर आए और उन्हें हिंदी सिनेमा का अनडिस्प्युटेड लॉयन बता दिया। आयुष्मान ने रणवीर के पावरहाउस प्रदर्शन और फिल्म की इंटेंसिटी की तारीफ की है। गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद जैसी छुट्टियों की वजह से फिल्म की कमाई के आंकड़े काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और यह लगातार पार्ट-1 की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ती चली जा रही है।रणवीर सिंह की तारीफ में क्या बोले आयुष्मान? आयुष्मान खुराना ने तारीफ करते हुए लिखा कि फिल्म देखने...