बिजनौर, फरवरी 21 -- सीएमओ दफ्तर में शुक्रवार की दोपहर बाद पहुंचे कुछ लोगों ने आयुष्मान भारत से संबंधित फाइल पास कराने को लेकर हंगामा किया। नोडल अफसर डा. राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा पर जानबूझकर फाइल पास न करने का आरोप लगाया। नोडल अफसर का कहना है, कि भाजपा का झंडा लगी गाड़ी से आए उक्त लोगों ने अभद्र व्यवहार किया। नोडल अफसर डिप्टी सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा का कहना है, कि वह निरीक्षण के लिए दोपहर से पूर्व क्षेत्र में गए थे तो उनके मोबाइल पर किसी मनोज नामक व्यक्ति का फोन आया, जिसने फीना रोड स्थित एक निजी अस्पताल की आयुष्मान से संबंधित फाइल पास न करने को लेकर उल्टा-सीधा बोला। दोपहर बाद वह सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अपने कक्ष में पहुंचे तो वहां कुछ पहुंचे उक्त व्यक्ति ने फाइल पास न करने को लेकर अनर्गल आरोप लगाते हुए अभद्रता की। डा. विश्वक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.