नई दिल्ली, जुलाई 14 -- अगर आपके पास अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। हाल ही में संसद की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति ने केंद्र सरकार को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के साथ मिलने वाले स्वास्थ्य बीमा कवर को मौजूदा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष करने की सिफारिश की है। हालांकि, यह फिलहाल सिर्फ एक प्रस्ताव है और सरकार ने इसे अभी लागू नहीं किया है। अभी पात्र परिवारों को योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है। अगर भविष्य में सरकार इस सिफारिश को मंजूरी देती है, तो लाखों परिवारों को महंगे इलाज के लिए पहले से दोगुना कवरेज मिल सकता है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि यह कार्ड कैस...