रांची, अप्रैल 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों द्वारा बकाया भुगतान न होने के कारण मरीजों का इलाज बंद करने का मामला गरमा गया है। राजधानी रांची सहित राज्य के कई बड़े निजी अस्पतालों ने फंड की कमी का हवाला देते हुए कार्ड धारकों को सेवाएं देना बंद कर दिया है, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों के सामने जीवन का संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने गहरी चिंता व्यक्त की है। सीपीएम राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि रांची के एचईसी स्थित पारस अस्पताल जैसे बड़े संस्थानों में आयुष्मान कार्ड धारकों का डायलिसिस तक रोक दिया गया है। वहीं, कई अस्पताल चुनिंदा विभागों में ही कार्ड स्वीकार कर रहे हैं; जैसे गुरु नानक अस्पताल में केवल हड्डी रोगों का उपचार हो रहा है। पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.