एटा, फरवरी 18 -- अलीगंज, नगर पालिका परिषद अलीगंज परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने विशेष आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर का आयोजन किया। शिविर में नगर क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में पहुंचे पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर के दौरान लाभार्थियों के आधार कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर मौके पर ही गोल्डन कार्ड जारी किए गए। जिन लोगों का नाम सूची में दर्ज था, लेकिन अभी तक कार्ड नहीं बन पाए थे, उन्हें प्राथमिकता दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए पात्रता मानकों और उपचार प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर सीएचओ मृदुल कुमार शर्मा और सीएचओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक पात्र प...