जौनपुर, अप्रैल 11 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा के दौरान कई खंडों में आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनता तक समय से पहुंचे। उन्होंने अस्पतालों में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, नियमित रूप से चादर बदलने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।गंदगी मिलने पर संबंधित एमओआईसी का मानदेय रोकने तथा कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड समीक्षा में पाया गया कि कई विकास खंडों में 41 दिन में एक हजार से कम कार्ड बने हैं। इस पर मुंगराबादशाहपुर, ध...