आयुष्मान कार्ड बनाने में सहारनपुर प्रदेश में नौवें स्थान पर
सहारनपुर, अगस्त 24 -- सहारनपुर। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में सहारनपुर जनपद ने प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 12,44,656 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि कार्ड बनाने के मामले में सहारनपुर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और मेरठ से भी आगे है। आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है। योजना का लाभ सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में लिया जा सकता है। गंभीर बीमारियों समेत कई प्रकार के उपचार योजना के दायरे में आते हैं। वहीं 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को आय की सीमा के बिना योजना का लाभ देने का प्रावधान है। योजना के तहत पात्र परिवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर निर्धारित सीमा तक कैशलेस इलाज मिलता है। यह भी पढ़ें- 4...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.