सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- खेसरहा। आयुष्मान कार्ड को लेकर बुधवार को खेसरहा ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। बीडीओ अमित सिंह ने आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी व्यक्ति जो पात्रता की श्रेणी में आता है उसका आयुष्मान कार्ड अवश्य बनाएं। गांव में स्वास्थ्य कर्मी व पंचायत सहायक द्वारा कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क हो रहा है। राशन कार्ड में जिन भी लोगों के परिवार में छह सदस्य या उससे अधिक हैं ऐसे लोग भी पात्रता की श्रेणी में आते हैं। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.सुजीत कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...