वाराणसी, सितम्बर 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सीडीओ प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन में हुई। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की स्क्रीनिंग एवं संबंधित आंकड़ों की समयबद्ध ऑनलाइन रिपोर्टिंग, स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण तथा दवाओं की मांग एवं उपलब्धता की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देशित किया कि निर्धारित पोर्टल पर सभी आवश्यक सूचनाओं की समय से फीडिंग सुनिश्चित की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...