बरेली, अक्टूबर 8 -- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की 8वीं वर्षगांठ पर बुधवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में बरेली को आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। मार्श ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने जिले की टीम को पुरस्कार प्रदान किया। जिले ने परिवार संतृप्ति अभियान के तहत सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। अभियान के दौरान जिले में 2.59 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए। अब तक जिले में कुल 14.74 लाख आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत जिले में करीब 6.25 लाख लाभार्थी उपचार करा चुके हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। यह भी पढ़ें- आयुष्मान भारत में चोलापुर सीएचसी सर्वश्रेष्ठ डिप्टी स...