बुलंदशहर, जनवरी 28 -- बुलंदशहर। जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान अप्रैल माह तक संचालित किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सीएचओ की ऑपरेटर आईडी तैयार कर दी गई है, जिससे कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। नोडल अधिकारी डॉ टेकेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 8.50 लाख से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान गांव-गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.