इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- उदी। बढ़पुरा विकास खंड सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग, पंचायत सहायक और राशन डीलर की बैठक हुई। इसमें आयुष्मान कार्ड बनाने और इसकी शत प्रतिशत पूर्ति के लिए प्रेरित किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत ने कहा कि राशन डीलर जनता के बीच का संबंध स्थापित कराने वाली कड़ी है तो पंचायत सहायक ग्राम की जनता के कार्यों को निष्पादित करने वाली, यदि इन दोनों का सहयोग मिले तो लक्ष्य आसानी से मिलेगा।पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने सभी राशन डीलर से कहा कि आपके सहयोग से शासन की योजनाओं की पूर्ति में मदद आपको पूरे मनोयोग से करनी चाहिए। एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने कहा कि पंचायत सचिव राशन डीलर से संपर्क कर इस कार्य को गति प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.