कन्नौज, मार्च 7 -- कन्नौज। जिले में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेष कैम्प आयोजित कर लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी), दो जिला स्तरीय स्वास्थ्य केन्द्रों तथा एक मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान मित्रों की सहायता से विशेष कैम्प लगाए गए हैं। इन कैम्पों में योजना के पात्र लोगों का पंजीकरण कर उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इसी क्रम में विकास खंड छिबरामऊ की ग्राम पंचायत असालत में आयोजित आयुष्मान कार्ड कैम्प का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कैम...