मुरादाबाद, जून 23 -- चिकित्साधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शरीफनगर ने मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर फौलादपुर का औचक निरीक्षण कर वहां पर तैनात सीएचओ शैफाली को देश में चल रहे अभियान आयुष्मान कार्ड और आभा आई डी को अधिक से अधिक बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यों की समीक्षा की और आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को प्रेरित किया। शरीफनगर क्षेत्र में लगे आयुष्मान कार्ड कैंप में 90 आयुष्मान कार्ड बनाए गए l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...